यातायात जागरूकता अभियान के बारे में

"अभियान के लक्ष्य"

ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन एक सामाजिक पहल है जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। भारत में हर साल लाखों सड़क हादसे होते हैं, जिनमें कई लोग घायल होते हैं और कई की जान चली जाती है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, हमारा यह अभियान सुरक्षित ट्रैफिक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

हम मानते हैं कि जागरूकता सबसे पहली और महत्वपूर्ण कदम है। सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, चाहे वह पैदल यात्री हो, साइकिल चालक या फिर वाहन चालक। इस अभियान के माध्यम से हम स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों में कार्यशालाएँ आयोजित करेंगे, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें।

  • जागरूकता फैलाना: सड़क सुरक्षा नियमों और ट्रैफिक सिग्नल के महत्व के बारे में जानकारी देना।
  • शिक्षा: बच्चों और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और पैदल चलने के तरीके सिखाना।
  • समुदाय सहभागिता: स्थानीय समुदायों में सड़क सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन करना।
और जाने

यातायात सुरक्षा के 10 महत्वपूर्ण नियम

सुरक्षित यात्रा के लिए इन 10 नियमों का पालन करें। ध्यान दें, सुरक्षा पहले! सभी की भलाई के लिए ज़रूरी है।

  • एम्बुलेंस को पहले रास्ता दे।
  • बहुत ज्यादा और लगातार हॉर्न का उपयोग न करें।
  • वाहन की गति पर रखें नियंत्रण।
  • चौराहे, यु-टर्न, भीड़भाड़ वाले इलाको में वाहन की गति धीमी रखें।
  • यातायात सिग्नल को फालो करना।
  • ओवरटेकिंग से बचे।
  • सीट बेल्ट, हेलमेट का उपयोग जरुर करें, ये सब हमारी सुरक्षा के लिए ही होते हैं।
  • वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें।
  • पैदल चलने वाले व्यक्तियों के लिए जेबरा क्रॉसिंग पर थोड़े समय इंतजार करें ताकि वे अपने पैदल यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकें।
  • वाहन चलाते समय वाहन चालक को किसी भी प्रकार का नशा जैसे: शराब, सिगरेट, बीड़ी आदि नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आप खुद को एवं अन्य वाहन चालक को दुर्घटनाग्रस्त कर सकते हैं।

आदेशात्मक सड़क चिन्ह क्या हैMandatory Road Signs

आदेशात्मक सड़क चिन्ह गोलाकार व लाल रंग के होते हैं। ये ऐसे Road Signs हैं जिनका पालन करना अत्यंत जरूरी होता है। अगर इन Road Signs को अनदेखा किया जाए तो इसका परणाम खतरनाक होता है। इसलिए इन चिन्हों को आदेशात्मक सड़क चिन्ह (Mandatory Road Signs) कहा जाता है।

सचेतक सड़क चिन्ह क्या है Cautionary Road Signs

इस प्रकार के चिन्ह वाहन चालक (Drivers) को आगे की सड़क और खतरों के बारे में चेतावनी देने के लिए होते हैं। सभी ड्राइवर को अपनी सुरक्षा के लिए इन चिन्हों का पालन अवश्य करना चाहिए।

ट्रैफिक जागरूकता अभियान में हमारा साथ दें!

आइए मिलकर अपने रास्तों को सभी के लिए सुरक्षित बनाएं। हमारे ट्रैफिक जागरूकता अभियान से जुड़कर, आप दूसरों को शिक्षित करने और दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ मिलकर हम महत्वपूर्ण जानकारी फैलाएंगे, संसाधन साझा करेंगे, और सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

बदलाव का हिस्सा बनें! अभियान में शामिल हों

सुरक्षा के लिए जुड़ें

हमारे ट्रैफिक जागरूकता अभियान में शामिल होने के लिए हमें संदेश भेजें।

सुरक्षित सड़कें, खुशहाल जीवन!
आपके सहयोग से हम सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा दे सकते हैं।
आइए, मिलकर एक जागरूकता लहर चलाएं!

Note : मेम्बर फॉर्म भारते टाइम पेज को रीलोड/रेफ़रेश न करें!

Note : अपलोड की गई Photo 500px × 500px आकार की होनी चाहिए।

Talk to us?